बागेश्वर। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल में नई तैनाती हो गई है। सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग की ओर से डॉ. गौरव सिंह कैड़ा को जिला अस्पताल में तैनात किया है। पीजी की शिक्षा पूरी होने के बाद उन्हें यहां नियुक्ति मिली है। इससे पूर्व वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालाखेत, बेतालघाट (जनपद नैनीताल) में अपनी सेवा दे चुके हैं। संवाद