फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डीएम के निरीक्षण से पहले चकाचक हुआ जिला अस्पताल, डॉक्टरों की कमी और सुरक्षा का उठा मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम अपूर्वा पांडेय ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम को अस्पताल परिसर में व्यवस्थाएं चकाचक नजर आईं। डीएम ने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने डीएम को बताया जिला अस्पताल में लंबे समय से चिकित्सकों की भारी कमी चल रही है। कई डॉक्टर लंबे समय से ड्यूटी से नदारद हैं लेकिन तकनीकी कारणों से उनके पद भी रिक्त घोषित नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल के कई अन्य चिकित्सक उच्च शिक्षा के लिए बाहर गए हैं। इससे शेष स्टाफ पर मरीजों का अत्यधिक दबाव होने के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।
सीएमएस डॉ. तपन शर्मा ने अस्पताल में दवाओं के बकाए भुगतान को चुकाने के लिए तत्काल विशेष फंड जारी करने की मांग की। अस्पताल परिसर, ऑपरेशन थिएटर और विभिन्न संवेदनशील वार्डों में सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशीलता बनाए रखने के लिए होमगार्ड और पीआरडी जवानों की तैनाती की भी मांग उठाई। डीएम पांडेय ने जल्द ही उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें