फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम की जकड़न में रही जिला मुख्यालय की सड़कें

विज्ञापन
बागेश्वर के बाजार क्षेत्र में लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़भाड़ अधिक रही। करवाचौथ की खरीददारी के लिए लोग जिला मुख्यालय पहुंचे। वाहनों की आवाजाही बढ़ने से सुबह से शाम तक कई बार जाम लगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में वाहन पार्किंग की समुचित सुविधा न होने से दोपहिया, चौपहिया वाहन सड़क के किनारे खड़े रहते हैं। इससे अक्सर जाम की स्थिति पैदा होती है। सोमवार को वाहनों का दबाव बढ़ने पर पूरे दिन नगर में जाम के हालात रहे। माल रोड, गोमतीपुल क्षेत्र, एसबीआई तिराहा, कांडा रोड पर कई बार जाम लगा। व्यस्ततम इलाके गोमती पुल क्षेत्र में सोमवार को यातायात पुलिस की भी तैनाती नहीं दिखी। इस कारण जाम की समस्या और गंभीर हो गई। जाम लगने से वाहन चालकों के साथ ही राहगीर भी परेशान रहे। लगातार क्षेत्रवासियों की मांग के बाद भी जिला मुख्यालय में पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें