फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक हुआ रसोई गैस सिलिंडर का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में ऑनलाइन बुकिंग की दिक्कत के बावजूद गैस सिलिंडर वितरण किया जा रहा है। शनिवार को नगरीय क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी सिलिंडर भेजे गए। इंडेन गैस की सभी चार एजेंसियों ने 691 सिलिंडर बांटे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के नदीगांव में दूसरे दिन भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर बांटे गए। एक वाहन बनलेख भी भेजा गया था। एजेंसी के लिपिक राजेश कुमार ने बताया कि दोनों स्थानों पर 234 सिलिंडर वितरण किए। आज पिंडारी रोड, कैलखुरिया में सिलिंडर वितरण किया जाएगा। कपकोट एजेंसी के प्रबंधक दिनेश सिंह ने बताया कि कार्यालय से वितरित करने के साथ-साथ बिचला दानपुर के लाथी, नामतीचेटाबगड़ आदि गांवों में भी सिलिंडर वाहन भेजा गया। इस दौरान 170 सिलिंडर रिफिल किए गए। गरुड़ के प्रबंधक संदीप चंद्र आर्या ने बताया कि सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। दिनभर में 227 सिलिंडर रिफिल किए गए। कांडा एजेंसी के प्रबंधक मदन टम्टा ने बताया कि एजेंसी से 60 लोगों को सिलिंडर दिए गए हैं। ऑनलाइन बुकिंग की दिक्कत के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन नहीं भेजे जा रहे हैं। जिला मुख्यालय में भारत गैस एजेंसी में भी सिलिंडर रिफिल करवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। एजेंसी ने कार्यालय के बाहर केवल ऑनलाइन बुकिंग होने पर ही सिलिंडर देने की सूचना चस्पा की है। बुकिंग नहीं होने के कारण कई लोगों के हाथ मायूसी लगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें