बागेश्वर। सुरक्षित भोजन और स्वस्थ आहार की समीक्षा के लिए कलक्ट्रेट सभागार में त्रैमासिक बैठक की गई। संबंधित अधिकारियों को खाद्य प्रतिष्ठानों का पंजीकरण कराने, पुराने पंजीकरण का नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए।
शनिवार को एडीएम एनएस नबियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तीन माह में 21 खाद्य सामग्री के सैंपल किए जाने की जानकारी दी। । असंतोष व्यक्त करते हुए एडीएम ने सैंपलिंग बढ़ाने और नियमित और प्रभावी रूप से नमूना संग्रहण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिले में सभी छोटे-बड़े खाद्य प्रतिष्ठानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने और पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त छात्रावासों, आश्रमों और विद्यालयों में स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराने के लक्ष्य को पूर्ण रूप से प्राप्त किया जा सके। इस मौके पर में सहायक आयुक्त डॉ. प्रकाश चंद्र फुलारा, व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद