फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शिक्षकों-कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से गुस्सा

Tue, 02 Dec 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। दिल्ली के जंतर-मंतर में पुरानी पेंशन बहाली के लिए चल रहे प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों और शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज करने का विरोध तेज हो गया है। जिले के राष्ट्रीय पुरानी पेंशन योजना आंदोलन के कर्मचारियों ने फैसले को तानाशाही रवैया करार दिया। विकास भवन परिसर में एफआईआर की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पालनी के नेतृत्व में कर्मचारी विकास भवन परिसर में एकत्र हुए। कर्मचारियों ने कहा कि जंतर-मंतर में कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने अनुमति से अधिक संख्या में कर्मचारियों और शिक्षकों के आने का हवाला देते हुए प्राथमिकी दर्ज कर दी।
कहा कि कई वर्षों से पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं। मांग पूरी करने की बजाय कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। संगठन के सदस्यों ने कर्मचारियों पर दर्ज प्राथमिकी को तत्काल वापस लेने और सरकार से पुरानी पेंशन बहाली करने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला संरक्षक संतोष जोशी, मीडिया प्रभारी धरम सिंह कोरंगा, राजेंद्र कोरंगा, हरीश कोरंगा, गौरव कुमार, शीला तिवारी, हेमा, प्रियंका, मनीषा, भावना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें