फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: खूनी झड़प...बीच-बचाव में आए दादा-पौत्र को लगी गोली, आरोपी फरार

Wed, 10 Jun 2026 11:17 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

गोबरा में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। दादा और उसका पौत्र घायल हो गए। घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर शहर के गोबरा में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। दादा और उसका पौत्र घायल हो गए। घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात गांव गोबरा में दो परिवारों की महिलाओं में कहासुनी हुई थी। उसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आ धमके। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस दौरान बीच बचाव में आए 55 वर्षीय लद्दाराम और उसके पौत्र रिंकू को गोली छुती हुई निकली। जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर  बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र खड़ायत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जख्मी हुए लद्दाराम और उसके पौत्र रिंकू को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

चौकी प्रभारी सुरेंद्र खड़ायत ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के उनके घरों में दबिश दी गई है। आरोपी घर से फरार मिले, लद्दाराम के बुलेट लगा है। जबकि उसके पौत्र रिंकू को तमंचे से निकली आग की लपट लगी है। तहरीर आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें