बागेश्वर में बैठक करते दानपुर सेवा समिति के सदस्य।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दानपुर सेवा समिति की बैठक रविवार शाम जीतनगर स्थित चौधरी भवन में हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। और अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मान सिंह देव ने अटल आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसमें तेजी लाने की मांग की। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। इस दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का भी संकल्प लिया गया।
हीरा सिंह टाकुली ने संचालन किया। इस मौके पर केशवानंद जोशी, नैन राम आर्य, जीवन सिंह दानू, भूपाल सिंह देवली, प्रेम सिंह देव, खड़क राम आर्य, मेहरबान सिंह कर्म्याल, चामू सिंह, धाम सिंह बघरी, दुर्गा सिंह पांडा, कुंवर सिंह, आलम सिंह आदि रहे।