फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में वाहन चलाने वालों का लाइसेंस निरस्त करें 

Thu, 11 Jan 2018 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में एडीएम राहुल गोयल ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉटों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुधार कार्य करने, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक का लाइसेंस निरस्त करने, हिट एंड रन मामलों में प्रभावितों को आवश्यक सहायता देने और सड़क किनारे फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


एडीएम ने मार्गों पर क्रैश बैरियर पर रिफ्लेक्टिंग टेप लगाने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों से ट्रक, डंपर आदि वाहनों के बैक लाइट एवं परावर्ती टेप चेक करने और नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई करने, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक का लाइसेंस निरस्त करने और वाहनों की स्पीड पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए सहायक परिवहन अधिकारी ने बताया कि जनवरी 2017 से दिसंबर 2017 तक हादसों में 90.90 प्रतिशत की कमी आई है। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पूजा नयाल, ईई लोनिवि आरके पुनेठा, संजय कुमार पांडे, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश खेतवाल, एनएच के सहायक अभियंता एसएस कार्की आदि थे। 
विज्ञापन


बागेश्वर जनपद में नहीं हैं ब्लैक स्पॉट 
 जिले की सड़कों पर एक भी ब्लैक स्पॉट नहीं है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले की सड़कों पर ब्लैक स्पॉट की संख्या शून्य है। हालांकि विभाग ने ब्लैक स्पॉट के अलावा 26 अन्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चिन्हीकरण किया गया है, जिनके सुधारीकरण की कार्यवाही चल रही है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें