फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच चौड़ीकरण पर ग्रामीणों की राय जानी

Mon, 20 Nov 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में एनएच की बैठक में मौजूद ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रस्तावित बैजनाथ-जौलजीबी राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण को लेकर एनएच और तहसील प्रशासन की ओर से ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों को भूमि अधिग्रहण, मुआवजा और पुनर्वास प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उनकी राय जानी।
विज्ञापन


तहसील परिसर में आयोजित बैठक में गरुड़ और बागेश्वर तहसीलों के प्रभावित गांवों के किसानों के साथ बातचीत हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की राय जानी। अधिकारियों ने कहा कि चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जा रहा है।

किसी ग्रामीण को आपत्ति होने पर वह अपना सुझाव दे सकता है। अधिकारियों ने बताया कि भू स्वामियों को उनकी जमीन का पूरा मुआवजा दिया जाएगा। अधिकारियों ने प्रक्रिया से भी ग्रामीणों को अवगत कराया। बैठक में तहसीलदार दयाचंद्र टम्टा, कानूनगो रमेश राम, सुरेश सिंह राठौर, चंद्र सिंह, किशोर कांडपाल, शिवदत्त तिवारी, विनोद तिवारी, एनएच के मानवर सिंह नेगी, डॉ. आशीष रावत, अंकित शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें