फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि और पशु चिकित्सा के क्षेत्र में तलाशें भविष्य

Tue, 01 Mar 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि शिक्षा जागरूकता अभियान में आयोजित एक दिवसीय गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने राजकीय इंटर कालेज काफलीगैर के 12वीं के  विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को कृषि और पशु चिकित्सा के बारे में जानकारी दी और इसमें भविष्य तलाशने की सलाह दी।
विज्ञापन


केंद्र के प्रभारी अधिकारी हरीश चंद्र जोशी  ने विद्यार्थियों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा नौ अप्रैल को आयोजित अखिल भारतीय कृषि स्नातक प्रवेश परीक्षा (एआईईए) 2016 के बारे में  जानकारी दी।

कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर के प्रभारी अधिकारी जोशी ने विद्यार्थियों से इंजीनियरिंग, मेडिकल के साथ साथ कृषि और  पशु चिकित्सा जैसे तकनीकी क्षेत्रों में भी भविष्य तलाशने को कहा। उन्होंने प्रजेंटेशन के जरिए प्रवेश परीक्षा के ऑन लाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम सहायक  निधि  सिंह ने पंतनगर कृषि और प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय द्वारा संचालित स्नातक  पाठ्यक्रमों में कृषि, पशु चिकित्सा, मत्स्य, गृह विज्ञान, कृषि  अभियांत्रिकी, खाद्य प्रौद्योगिकी और औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार पौड़ी द्वारा संचालित उद्यान एवं वानिकी पाठ्यक्रमों के बारे में   बताया।

विद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता कैलाश ने कृषि  क्षेत्र में भविष्य बनाने की सलाह दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर लोबियाल ने बच्चों का मार्गदर्शन करने पर कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें