फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: उजड़े घर...फीके दीये, आपदा ने फीकी की पौंसारी के आपदा प्रभावितों की दिवाली की रंगत

Wed, 22 Oct 2025 12:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

पौंसारी गांव 28 अगस्त की प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुआ था, में इस बार दिवाली का त्योहार फीका रहा। ग्रामीणों के मन में आपदा के डर और नुकसान की टीस बनी हुई है। 
विज्ञापन
आपदा प्रभावितों को मिष्ठान वितरित करने पहुंचे पूर्व जिपं अध्यक्ष और अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विगत 28 अगस्त को प्रकृति के कहर का सामना कर चुके पौंसारी के ग्रामीणों की दिवाली की रंगत इस बार फीकी है। ग्रामीण रिवाज के नाम पर त्योहार मना रहे हैं लेकिन आपदा का वह भयावह मंजर और बारिश से हुए नुकसान की टीस उनके मन में बनी हुई है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने आपदा पीडि़तों के बीच जाकर उन्हें दिवाली की सामग्री वितरित की। प्रशासन से ग्रामीणों को हुए नुकसान की मदद जल्द मुहैया कराने की मांग की।

विज्ञापन


सोमवार को पूर्व जिपं अध्यक्ष ऐठानी, जिपं सदस्य बलवंत राम समेत अन्य जनप्रतिनिधि पौंसारी गांव पहुंचे। प्राथमिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों को मिष्ठान और अन्य सामान वितरण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अपनी परेशानी बताई। पूर्व जिपं अध्यक्ष ऐठानी ने बताया कि अब तक ग्रामीणों को मुआवजा नहीं मिल सका है। मानीगैरतोक को जोड़ने वाले पुल का निर्माण भी नहीं हुआ है।

प्रशासन को गांव में शिविर लगाकर लोगों की परेशानी सुननी चाहिए। एक ओर लोग दिवाली की खुशियां मना रहे हैं वहीं पौंसारी के ग्रामीण आपदा प्रभावित परिवार आर्थिक मंदी का सामना करने को मजबूर हैं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को जिला प्रशासन के सम्मुख उठाकर जल्द निदान करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जसोद राम, हरीश कुमार, हरीश जोशी जी, रणजीत राम, मंगल राम, पनी राम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें