फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावितों को मिलेगी छत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के मल्लादेश के आपदा प्रभावित चार परिवारों के पुनर्वास के लिए शासन से तीन साल बाद 17 लाख रुपये की राशि अवमुक्त हुई है।
विज्ञापन

विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने प्रभावितों के पुनर्वास के लिए 17 लाख रकम जारी होने की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2018 की बरसात में कपकोट के मल्लादेश में आनंद गिरी पुत्र शिव गिरी, धन गिरी पुत्र शिव गिरी, प्रेमा देवी पत्नी मोहन गिरी और हरीश पुरी पुत्र शिव गिरी के मकान ध्वस्त हो गए थे। 17 लाख में से प्रत्येक परिवार को भवन निर्माण के लिए चार लाख रुपये, गोशाला निर्माण के लिए 15 हजार और घरेलू सामान जुटाने के लिए 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सेरी और बदियाकोट के 11 परिवारों का भी होगा विस्थापन:भौर्याल
बागेश्वर। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बताया कि सेरी गांव के चार और बदियाकोट के सात परिवारों भी आपदा से प्रभावित प्रभावित हुए थे। उन लोगों के विस्थापन की फाइल शासन को भेजी गई है। जल्द इन परिवारों के पुनर्वास के लिए भी धन अवमुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें