फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतित पावनी सरयू-गोमती नदी का संगम गंदगी मुक्त हुआ 

Mon, 26 Dec 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
सफाई के बाद सरयू नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा सरयू नदी के संगम स्थल को कूड़ा मुक्त करने को लेकर चलाया गया अभियान सफल रहा। जिला प्रशासन के निर्देश पर न केवल स्नान घाटों की सफाई की गई है बल्कि जगह-जगह पर बिखरे कूड़े को भी साफ किया जा रहा है। इस अभियान के बाद ही जिलाधिकारी ने स्नान घाटों को गंदा करने पर जुर्माना वसूलने के निर्देश भी नगरपालिका को दिए हैं। उत्तरायणी पर्व तक नदी के संगम स्थल को पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा। इस संगम स्थल पर मकर संक्रांति के दिन हजारों लोग पवित्र स्नान करेंगे। 
विज्ञापन



बागेश्वर को भगवान शिव की भूमि कहा जाता है। बागेश्वर को छोटी काशी भी कहा जाता है। मान्यता है कि जो भी इस संगम स्थल पर स्नान करता है उसे जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिल जाती है। मकर संक्रांति को कुमाऊं और गढ़वाल से हजारों की संख्या में लोग पवित्र स्नान के लिए बागेश्वर आते हैं। परंतु सरयू नदी के धार्मिक महत्व के बाद भी कुछ लोगों ने इसे कचरा घर बना दिया। इससे वर्ष भर देश के कोने-कोने से स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उत्तरायणी पर्व पर लोग पवित्र स्नान कर सकें इसके लिए अमर उजाला की ओर से सरयू नदी को कूड़ा मुक्त करने का अभियान चलाया गया।

इसके तहत सभी वार्डों और नगर के आसपास के गांवों में जाकर लोगों से बातचीत की और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्थाओं को देखा और नदी में कूड़ा नहीं डालने की अपील की गई। इस अभियान के दौरान कूड़ा निस्तारण की तमाम समस्याएं लोगों ने बताई। इन समस्याओं को अमर उजाला ने नगरपालिका और जिला पंचायत के अधिकारियों के समक्ष रखा। नगरपालिका ने कूड़ा सरयू में न पड़े इसके लिए नगर में नए कूड़ेदान लगाने और कूड़ा निस्तारण के ठोस प्रबंध की कार्रवाई शुरू करते हुए नदी की सफाई का कार्य भी शुरू किया। अमर उजाला के अभियान के दौरान जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सरयू घाट क्षेत्र का भ्रमण कर न केवल नदी में कूड़ा करकट फेंकने वालों वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा बल्कि स्नान घाटों में कपड़े धोने वालों से भी जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। अभियान के बाद नगरपालिका के पांच पर्यावरण मित्र नदी की सफाई के कार्य में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें