फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: उत्पादकों को बांटी दिशा और स्वच्छता किट

Tue, 24 Mar 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। डेयरी विकास विभाग की ओर से अयारतोली ग्राम पंचायत में एनपीडीडी प्रोग्राम के तहत दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के सचिवों की एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अयारतोली में आयोजित बैठक का संचालन सहायक क्षेत्र पर्यवेक्षक पूरन राम ने किया। बैठक में प्रगतिशील दुग्ध उत्पादक पंकज कंसेरी ने पशुपालकों को पशुपालन की आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान लोहारी दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति की तारा ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। डेयरी विकास विभाग के सहायक निदेशक अनुराग मिश्रा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। गरुड़ में आयोजित शिविर में विभाग की ओर से 14 पशुपालकों को दिशा और स्वच्छता किट वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें