फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल जारी

Fri, 11 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सहायक अभियंता के पद को नॉन फंक्शनल करने समेत कुल मांगों को लेकर अभियंताओं की यहां चल रही पूर्णकालिक हड़ताल बृहस्पतिवार दसवें दिन भी जारी रही।
विज्ञापन


यहां हुई सभा में वक्ताओं ने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर सरकारी महकमों में तालाबंदी करके आमरण अनशन शुरू करने की चेेतावनी दी।

लोनिवि परिसर में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार अपर अधीक्षण अभियंता पद का वेतनमान ग्रेड पे उत्तर प्रदेश, केंद्र की तरह करने, कनिष्ठ अभियंता का ग्रेड पे एक जनवरी 2006  से 4800 रुपये देने, निगम, परिषद, संस्थान, निकायों में राजकीय विभागों के समान वेतन, सुविधा देने आदि मांगों पर कुछ नहीं कर रही है।

वक्ताओं ने जनप्रतिनिधियों के घेराव की चेेतावनी दी। सभा की अध्यक्षता डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के जिलाध्यक्ष आरपी टम्टा, जिला सचिव संजय कार्की ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां केएल वर्मा, जेके टम्टा, केके पाठक, जीएस मेहरा, एमसी पंत, जीसी तिवारी, ईश्वर जोशी, नितेश पंत, मनोज वर्मा, मनोज भट्ट, भाष्कर, नरेंद्र, रंजीत प्रसाद, भुवन जोशी, गोपाल तिवारी, चमन नेगी, शिवराज बोरा शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें