फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमिल हुई स्वच्छता अभियान की मुहिम

Mon, 11 May 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के नारे को छह माह बीत गए। स्वच्छता को लेकर शुरुआती दौर में जिस तेजी से गतिविधियां हुईं। उसी रफ्तार से मंद भी पड़ गईं। परिणामस्वरूप आज भी गंदगी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


अब सफाई के लिए हाथों में झाडू़ लेकर निकलने वाले झुंड गायब हो गए हैं। कई सगठनों ने तो आरंभ में हर सप्ताह अभियान चलाने की घोषणाएं तक कर दी थीं। अब इस तरह के अभियान कुछ स्कूलों, गांवों और एनजीओ के कार्यक्रमों की खानापूरी तक सिमटकर रह गए हैं।

सरयू और गोमती के किनारे सुबह-सवेरे शौच के लिए बैठे लोगों की कतारें हों अथवा जिले भर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने की समस्या हो, सभी पहले की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें