फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में दूसरे दिन भी नहीं मिला डीजल

विज्ञापन
बागेश्वर के माल रोड स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल खतम होने से वाहन चालक परेशान रहे। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में मंगलवार को दूसरे दिन भी डीजल नहीं मिला जबकि जिले में सात पंप हैं। इस कारण पंप संचालकों ने डीजल की समाप्ति का बोर्ड लगा दिया। इसे देख लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बैंक यूनियन के आह्वान पर सभी बैंक शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन बंद रहे। इस कारण पंप स्वामी अपनी कंपनियों को भुगतान नहीं दे सके जिससे मंगलवार को भी डीजल नहीं मिल सका जबकि कपकोट क्षेत्र में एक भी पेट्रोल पंप न होने के कारण पिंडारी ग्लेशियर में घूमने जाने वाले पर्यटक भी परेशान रहे।
पंप संचालकों ने बताया कि दोपहर बाद डीजल, पेट्रोल आसानी से मिलने लगा। वहीं पूर्ति निरीक्षक बबलू पांडे ने बताया कि सोमवार तक डीजल, पेट्रोल का संकट था लेकिन मंगलवार को स्थिति सामान्य हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें