फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया नियंत्रण के लिए निकाली जागरूकता रैली

Sat, 01 Aug 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कालेज के एनसीसी कैडेटों और एनएसएस के स्वयंसेवी छात्रों ने सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन


 रैली में वह प्रेरणादायक नारे लगा रहे थे। रैली को प्रधानाचार्य भीम सिंह कोरंगा ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर हुई क्विज प्रतियोगिता में नीरज गढ़िया ने पहला स्थान हासिल किया।

राइंका प्रांगण में प्रधानाचार्य कोरंगा ने कहा कि संक्रमित पानी और दूषित भोजन के सेवन से डायरिया होता है। बरसात के मौसम में डायरिया से बचने के लिए ताजा भोजन, सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


इस मौके पर हुई क्विज प्रतियोगिता में नीरज गढ़िया ने पहला, गोपाल सिंह दूूसरा और दीपक दीपक सिंह रौतेला ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुुए एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी ने छात्रों को डायरिया के लक्षण, कारण और बचाव की जानकारियां दीं।

उन्होंने छात्रों को डायरिया रोग के बारे में जागरूकता अभियान चलाने को कहा। यहां मनोज कांडपाल, नवीन जोशी, राजीव निगम, नीलम कार्की, जितेंद्र वर्मा, प्रताप मेहरा, महिपाल डसीला, कैलाश जोशी, चंद्रकांत पांडे, दया चंद्र टम्टा, डीएस कपकोटी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें