फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: खतरे की जद में ढुंगापंत गांव, भूगर्भ वैज्ञानिक और राजस्व विभाग ने लिया जायजा

Thu, 13 Aug 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा तहसील के बांसतोली गांव स्थित ढुंगापंत तोक में भूधंसाव और मकानों में आई गंभीर दरारों की खबर को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। बृहस्पतिवार को भूगर्भ वैज्ञानिक और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने प्रभावित गांव जाकर धंसती जमीन और क्षतिग्रस्त मकानों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर भूगर्भ वैज्ञानिक अनिकेत थपलियाल और तहसीलदार जगदीश गिरी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने प्रभावित तोक का बारीकी से जायजा लिया। भूगर्भ वैज्ञानिक थपलियाल ने बताया कि भूधंसाव के कारणों और खतरे की गहराई को देखते हुए विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे शीघ्र ही जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। तहसीलदार जगदीश गिरी ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित शेकेंद्र प्रसाद और ललित मोहन के परिवारों को पंचायत भवन या अन्य सुरक्षित सरकारी भवनों में शिफ्ट होने का विकल्प दिया गया था। हालांकि, प्रभावितों ने अपनों के पास रहने की इच्छा जताते हुए फिलहाल अपने भाई के घर में शरण ली है।

......इनसेट
पूर्व मंत्री ने भी जाना हाल, प्रशासन को कराया अवगत
पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने भी बांसतोली के ढुंगापंत गांव पहुंचकर भूधंसाव से प्रभावित मकानों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया और मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर प्रभावित परिवारों के लिए त्वरित सुरक्षात्मक कदम उठाने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन


....कोट
जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्र का विस्तृत भ्रमण किया। जमीन में दरारें और भूधंसाव की स्थिति गंभीर है। भूवैज्ञानिक जांच की रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही जिला प्रशासन को सौंप दी जाएगी। निर्देशानुसार आगे के सुरक्षात्मक कार्य तय होंगे।

......अनिकेत थपलियाल, भूगर्भ वैज्ञानिक, बागेश्वर

......कोट
राजस्व टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का आकलन कराया गया है। प्रभावित परिवारों ने फिलहाल गांव में ही रिश्तेदारों के यहां रहने का फैसला किया है। आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


.........जगदीश गिरी, तहसीलदार, कांडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें