फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-धरमघर रोडवेज बस सेवा एक माह से बंद

Sat, 25 Feb 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
। दुग नाकुरी पट्टी के करीब 50 गांवों को जिला मुख्यालय व दिल्ली से जोड़ने के लिए दिल्ली-दोफाड़-धरमघर तक संचालित उत्तराखंड परिवहन निगम की बस का संचालन पिछले एक महीने से बंद है। इससे क्षेत्र से बागेश्वर और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीण टैक्सियों पर यात्रा करने को मजबूर है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बस का संचालन शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। 

ग्रामीणों ने बताया कि  दिल्ली से वाया दोफाड़ रीमा होकर धरमघर तक आने वाली इस रोडवेज बस सेवा से लोगों को बागेश्वर, हल्द्वानी, दिल्ली आने जाने में दिक्कतें नहीं उठानी पड़ती थी। लेकिन पिछले एक माह से यह बस सेवा बंद पड़ी हुई है। इससे तुपेड़, चौंरा, दोफाड़, रंगदेव, उडियार, जारती, हथरसिया, रीमा, पपोली, सनेती, रतायश, पपों, दारसिंग, होराली, पचार, मोहली, भूलगांव, स्यांकोट, सनगाड़, बास्ती, सिमगड़ी और धरमघर समेत 50 से अधिक गांवों के लोगों को दिल्ली, बागेश्वर आदि जगहों में आने जाने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को दिल्ली जाने के लिए जीपों में बैठकर जिला मुख्यालय आकर बस पकड़नी पड़ रही है। कई बार जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद भी बस नहीं मिल पा रही है। ऐसी स्थिति में कई बार लोगों को जीपों की महंगी यात्रा करनी पड़ती है। हथरसिया गांव के सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर पांडे ने बताया कि बस नहीं आने के कारण हर कोई परेशान हैं। जीपों में भी ठीक से बैठने के लिए जगह नहीं मिल पाती है। उन्होंने डीएम से मुलाकात कर बस का संचालन शीघ्र शुरू कराने की मांग की। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने ग्रामीणों को समस्या का जल्दी समाधान का आश्वासन दिया। उधर उत्तराखंड परिवहन निगम के एआरएम विजय तिवारी ने बताया कि कई बसें यूपी चुनाव ड्यूटी में फोर्स लाने ले जाने में लगी हैं। चुनाव निपटते ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें