फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुओं को पकड़ने की मांग को लेकर डीएफओ कार्यालय घेरा

Sat, 06 Oct 2018 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में डीएफओ कार्यालय में प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर और आसपास के गांवों में बढ़ रहे तेंदुए के आतंक से गुस्साए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जोरदार नारेबाजी के साथ प्रभागीय वनाधिकारी के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता डीएफओ से बात करना चाहते थे लेकिन वह वहां नहीं मिले। उन्होंने वन दरोगा से लोगों पर हमला कर रहे तेंदुुुओं को शीघ्र पकड़ने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय के सामनेेेे हुई सभा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर और इसके आसपास के इलाकों में द्यांगण, नदीगांव, अड़ोली, तहसील रोड में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। जिले में तेंदुओं द्वारा अब तक कई लोगों को घायल किया जा चुका है। इस समस्या के चलते शहर से लगे कई गांवों के लोग दिन ढलते ही घरों में दुबक जा रहे हैं।  विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।  उन्होंने वन दरोगा प्रयाग दत्त भट्ट व अधिकारियों से तेेंदुओं को शीघ्र पकड़ने की मांग की। घेराव करने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज ओली,  कैलाश गढ़िया, भूपेंद्र जोशी, आदर्श कठायत, हरीश मेहरा, सुुरेंद्र नेगी, राजेंद्र दानू, योगेश जोशी, केतन साह, अनिल मेहता, योगेश परिहार, मनोज और करन आदि शामिल थे। 

तेंदुए ने सरयू स्नान घाट के पास बछिया को मारा 
बागेश्वर। नगर में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। शुक्रवार रात तेंदुए ने नगर के बीचों बीच सरयू स्नान घाट के पास एक बछिया को मार दिया । तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने के लिए शीघ्र पिंजड़ा लगाने की मांग की है। इधर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह कठायत ने वन विभाग
विज्ञापन

से आदमखोर तेंदुए को मारने की मांग की है। चेेतावनी दी कि यदि कोई हादसा होता है तो वन विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इधर प्रभागीय वनाधिकारी आरके सिंह ने कहा कि तेंदुए को आदमखोर घोषित किया जा चुका है। जल्द ही शिकारी लखपत सिंह मोर्चा संभालते हुए मारने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें