बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में नाग पंचमी के दिन जलाभिषेक करते श्रद्धालु । संवाद
बागेश्वर/कांडा। नागपंचमी पर जिले के शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु उमड़े। बागनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने दूध और जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। दोपहर तक मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। मंदिर परिसर में बैठे पंडितों और पुरोहितों ने श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना संपन्न कराई। बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने बताया कि हर साल नाग पंचमी के दिन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। इधर, जिले के अन्य शिव मंदिरों में भी लोगों ने पूजा अर्चना की।
कांडा के धौलीनाग मंदिर में भी हुई विशेष पूजा
बागेश्वर। विजयपुर स्थित धौलीनाग देवता के मंदिर में नाग पंचमी के दिन क्षेत्रवासियों ने विशेष पूजा अर्चना की। विजयपुर, कांडा, खंतोली, पोखरी, ढपटी समेत तमाम गांवों के श्रद्धालुओं ने मंदिर में आकर धौलीनाग देवता की पूजा की और उन्हें खीर का भोग लगाया। संवाद