निविदा प्रक्रिया अंतिम चरणों में, रास्तों और पुलिया का होगा निर्माण
बागेश्वर। नगर पालिका में बोर्ड गठन के बाद विकास कार्याें की तैयारी शुरू हो चुकी है। पालिका के ईओ मुहम्मद यामीन शेख ने बताया कि मंडलसेरा उत्तरी वार्ड में करीब 29 लाख रुपये से नालियों और रास्तों के निर्माण के लिए लगाई निविदा प्रक्रिया अंतिम चरणों में पहुंच चुकी है।
नगर पालिका के मंडलसेरा उत्तरी वार्ड में 5,30,000 रुपये की लागत से प्रदीप पुरी के मकान से मोहन नाथ के मकान तक सीसी मार्ग और पुलिया का निर्माण, 3,45,000 रुपये की लागत से दयाल चौबे के मकान से हरूनाथ मंदिर तक सीसी मार्ग का निर्माण, गोपाल सिंह के मकान से मनोज सिंह के मकान तक 1,50,000 रुपये की लागत से सीसी मार्ग का निर्माण 5,35,000रुपये की लागत से बीना देवी के मकान से खीम सिंह के मकान की ओर सीसी मार्ग, 4,70,000 रुपये की लागत से चुपलाड़ी नहर से सुंदर गिरी के मकान तक सीसी मार्ग और रैलिंग निर्माण का कार्य, 8,70,000 रुपये की लागत से दयाल गिरी के घर से खीमानंद के घर की ओर सीसी मार्ग का निर्माण किया जाएगा।