फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव डांगरों ने सरयू में लगाई डुबकी

Sat, 26 Dec 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सोमेश्वर क्षेत्र के द्वाली के ग्वल देवता के मंदिर में इन दिनों बैसी पूजा चल रही है। शनिवार को देव डांगरों ने ढोल, नगाड़ों के साथ पवित्र सरयू, गोमती के संगम पर हर हर महादेव के जयघोष के साथ डुबकी लगाई।
विज्ञापन

सरयू पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने पौराणिक बागनाथ मंदिर में पूजा, अर्चना की। ग्वल, भगवती आदि देवी, देवताओं के डंगरियों ने अवतरित होकर लोगों को आशीर्वाद दिए। पंडित हरीश पांडे और मुन्ना पांडे ने बताया कि 29 दिसंबर को विशाल भंडारे के साथ बैसी का समापन होगा। यहां नारायण सिंह कैड़ा, शिव सिंह, हरीश नेगी, शंकर सिंह, नंदन सिंह आदि थे।
विज्ञापन

26 बीजीएस 12पी: बागेश्वर में सरयू और गोमती के संगम पर डुबकी लगाते देव डांगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें