फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के रिक्त पदों के लिए उपनिर्वाचन 16 को 

Sat, 02 Dec 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के उपनिर्वाचन के लिए 16 दिसंबर की तिथि घोषित कर दी है। विकासखंड बागेश्वर के मजियाखेत, पडाई, खबडोली, बोरगांव, करुली, रतमोली, विकासखंड कपकोट के चैड़ा और गरुड़ ब्लॉक के थापलबजबाड़, गढ़खेत एवं कोटुली में उपनिर्वाचन होगा। 
विज्ञापन


डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि उप निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की तिथि चार एवं पांच दिसंबर को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होगी। छह दिसंबर को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। सात दिसंबर को नाम वापसी और आठ दिसंबर को निर्वाचन प्रतीक चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।

मतदान 16 दिसंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना 18 दिसंबर को सुबह आठ बजे से होगी। उन्होंने बताया कि उपनिर्वाचन संपन्न कराने के लिए विकास खंडवार निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। बागेश्वर और गरुड़ के लिए सहायक खंड विकास अधिकारी मोहन नाथ गोस्वामी को निर्वाचन अधिकारी और कपकोट के लिए बीडीओ विपिन चंद्र पंत को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें