फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्साधिकारियों की जल्द करें तैनाती: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में लोगों को गुणवत्तापूूर्ण चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने सीएमओ को आरबीएसके योजना के तहत जिले के लिए प्रस्तावित दो महिला चिकित्साधिकारियों का चयन कर तैनाती प्रदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं देने के लिए सभी को पूरी जिम्मेदारी से काम करना होगा। उन्होंने सीएमओ से प्रस्तावित महिला चिकित्साधिकारियों की तैनाती के लिए जल्द से जल्द विज्ञप्ति निकालने के लिए कहा। चयन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और निर्धारित मानकों का पालन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विभाग से विज्ञप्ति में नियमानुसार सभी शर्तों और योग्यताओं का स्पष्ट उल्लेख करने को कहा। विज्ञप्ति में विशेष योग्यता, अनुभव या डिग्री के अनुरूप दी जाने वाली अधिमान्यता का भी साफ-साफ उल्लेख करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से नियुक्त प्रक्रिया को जल्द से जल्द नियमानुसार पूरा करने के लिए कहा, ताकि जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। वहां सीडीओ डीडी पंत, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी, डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके सक्सेना, सीएमएस लक्ष्मण सिंह बृजवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें