फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मानसून से पूर्व सड़कों को ठीक करने में जुटे विभाग

Thu, 01 May 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कौसानी के कौसानी-बैजनाथ मार्ग में पैचवर्क का कार्य करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
कौसानी /कपकोट (बागेश्वर)। जिले में आगामी मानसून सीजन को देखते हुए सड़क महकमा तैयारी में जुट गया। जिले के कौसानी-बैजनाथ सड़क में और कपकोट क्षेत्र की सड़कों पर लोनिवि पैचवर्क का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को कौसानी-बैजनाथ सड़क पर लोनिवि ने पैच वर्क का कार्य किया। सड़क पर डामरीकरण किया जा रहा है। लोनिवि के ईई संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के कई सड़कों पर पैचवर्क का कार्य पूरा कर दिया है। जल्द सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
लोनिवि कपकोट डिवीजन के अनुसार लोनिवि कपकाेट ने बीते मानसून काल के बाद 91 सड़कों में पैचवर्क का कार्य किया। इस साल मानसून काल के लिए आठ किमी लंबाई में पैच वर्क का कार्य स्वीकृत है। जिसके सापेक्ष वर्तमान में क्षेत्र की सड़कों के पांच किमी भाग में पैच वर्क का कार्य पूरा कर दिया गया है। पैचवर्क का कार्य तेजी से चल रहा है। लोनिवि के ईई एके पटेल ने बताया कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द सभी सड़कों के गड्ढों को चिह्नित कर उन्हें भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें