फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदाकाल में क्षतिग्रस्त खेल, खलिहानों का पुनर्निर्माण न होने के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते गुरगुच्चा के ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। गुरगुच्चा (झड़कोट) के ग्रामीणों ने आपदाकाल में क्षतिग्रस्त खेत, खलिहानों का पुनर्निर्माण न होने पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क का मामला भी एसडीएम के सामने उठाया।
विज्ञापन

इन लोगों ने एसडीएम योगेंद्र सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा कि पिछले कई साल से बरसात में गांव को जोड़ने वाले रास्ते के साथ ही लोगों के खेत-खलिहानों को नुकसान पहुंच रहा है। बरसात में हर साल पानी के तेज बहाव से खेतों को नुकसान हो रहा है। कहा कि कई बार राजस्व विभाग नुकसान का आंकलन कर चुका है लेकिन किसी भी प्रभावित को मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने आपदा या मनरेगा मद से रास्तों की मरम्मत करने के साथ ही खेतों की सुरक्षा के लिए दीवार लगाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने कहा कि सर्वे के बाद भी गुरगुच्चा सड़क से नहीं जुड़ पाया है। सड़क न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन लोगों ने गांव के लिए सड़क बनवाने की मांग की है। कहा है कि रास्तों की मरम्मत, खेतों की सुरक्षा के उपाय के साथ ही सड़क नहीं बनी तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अर्जुन देव, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह रौतेला, राजेंद्र प्रसाद, महेश प्रसाद, कमल किशोर, सागर, आशीष कोहली, विजय राज आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें