फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क में कटी जमीन के मुआवजे को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर में सड़क में कटी जमीन का मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजें - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। लोब (काफलीगैर) क्षेत्र के किसानों ने सड़क निर्माण में कटी जमीन के मुआवजे के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग किसानों पर मुआवजे के लिए जमीन की श्रेणी बदलवाने के लिए दबाव डाल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को लोब के किसानों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी विनीत कुमार को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि दाणोंछीना-लोब सड़क के निर्माण में उन लोगों की नाप भूमि कटी है। लोनिवि ने जमीन का प्रतिकर बना दिया है। वह लोग अनुसूचित जाति के हैं। जमीन के विक्रय पत्र की प्रक्रिया निपटाने के लिए उप निबंधक कार्यालय जाते हैं तो उनसे कहा जाता है कि वह लोग अनुसूचित जाति के हैं। नियमानुसार भूमि को अकृषक दर्शाना होगा। भूमि को अकृषक दर्शाने के बाद ही वह लोग विभाग के पक्ष में विक्रय पत्र दे सकते हैं।
कहा है कि भूमि को अकृषक घोषित कराने में उनका काफी धन व्यय होगा और उन्हें काफी क्षति होगी। इन लोगों ने भूमि को बगैर अकृषक घोषित कराए ही भूमि का विक्रय पत्र संपादित करने के लिए उप निबंधक को निर्देशित करने की मांग डीएम से की है। ज्ञापन सौंपने वालों में संतोष कुमार, दिनेश चंद्र, सतीश चंद्र, लक्ष्मी प्रसाद, पनी राम, अनिल कुमार, विजय कुमार, बृजेश कुमार आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें