फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन आज

विज्ञापन
loud speaker.jpg
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। कमस्यार घाटी के ग्राम भद्रकाली उपराड़ा निवासी दिनेश चंद्र जोशी हत्याकांड की जांच जारी है। इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्याकांड का खुलासा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। बता दें कि कांडा क्षेत्र के ग्राम भद्रकाली उपराड़ा निवासी दिनेश चंद्र जोशी (52) पुत्र गोवर्धन जोशी 30 अक्तूबर को गेहूं पिसवाने गए थे।
विज्ञापन

जहां से वह लापता हो गया। दो नवंबर को पुलिस को कुलूर नदी पुल के पास गधेेरे में दिनेश का शव मिला। रविवार को पुलिस ने क्षेत्र में कई स्थानों पर संदिग्धों से पूछताछ की लेकिन कुछ नहीं मिला। कमस्यारघाटी के समाजसेवी कमल रावत ने बताया कि सोमवार को डीएम जनता मिलन कार्यक्रम में दिनेश चंद्र जोशी हत्याकांड का मामला रखेंगे। ग्रामीण कलक्ट्रेट में विरोध, प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें