फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ पदाधिकारियों सांकेतिक धरना देकर किया प्रदर्शन  

Sat, 06 Jul 2019 11:08 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
विज्ञापन
राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में धरने के दौरान नारेबाजी करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के भवनों में रह रहे पीएसी जवानों को वहां से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्रों ने महाविद्यालय गेट के पास सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन


विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज छात्रसंघ पदाधिकारी और छात्र शनिवार को कालेज गेट के पास सांकेतिक धरने पर बैठे। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय के भवन बनकर तैयार है लेकिन इनमें पीएसी के जवान रह रहे हैं। कई बार अनुरोध करने के बाद भी पीएसी के जवानों को यहां से हटाया नहीं जा रहा है। इस कारण छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए जगह की कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पीएसी जवानों के महाविद्यालय भवन में रहने से कालेज का गेट खुला रहता है। 
इससे महाविद्यालय के अंदर बाहरी लोगों का आना जाना लगा रहता है। उन्होंने प्रशासन से कॉलेज के भवनों में रहने वाले पीएसी के जवानों को वहां से हटाने की मांग की। समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरने में छात्रसंघ अध्यक्ष बसंत कुमार, गोविंद चंदोला, कोषाध्यक्ष गणेश कुमार, योगेश जोशी, गणेश कुमार, योगेश भारती आदि बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें