बागेश्वर के अस्पतालों में दवा न मिलने के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजे?
- फोटो : BAGESHWAR
अस्पतालों में दवा न मिलने पर प्रदर्शन
बागेश्वर। जिला अस्पताल के साथ ही अन्य अस्पतालों में बाहर से दवा लिखवाने से भड़के कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। अस्पतालों में पर्याप्त दवा उपलब्ध न कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने सरकारी अस्पतालों में दवाओं की कमी को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जिले के किसी अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवा नहीं हैं, डॉक्टर बाहर से दवा मंगवा रहे हैं। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा को सौंपे ज्ञापन में इन लोगों ने जांचें भी बाहर से ही कराए जाने की बात कही। उन्होंने जिलेभर में जन औषधि केंद्र खोलकर दवा उपलब्ध कराने, जिला अस्पताल में सफाई और भोजन व्यवस्था टेंडर के माध्यम से कराने की मांग की है। कहा कि टेंडर में स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जाए। प्रदर्शन में बहादुर सिंह बिष्ट, राजा पांडेय, महेश पंत, गौरव पाठक, अर्जुन देव, दिनेश कुमार, जगदीश पांडेय, किशन कठायत आदि शामिल थे। संवाद
फोटो 16 बीजीएस 07 पी