फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति न मिलने के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में समय पर छात्रवृत्ति न मिलने के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद न - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष कैलाश मोहन के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने अनुसूचित जाति, जनजाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति न मिलने के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि छात्रवृत्ति न मिलने से अनुसूचित जाति जनजाति, पिछड़ी जाति के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों की पढ़ाई में दिक्कत आ रही है। कहा कि गरीब महिलाओं के विधवाओं की पुत्रियों की शादी के लिए भी रकम जारी नहीं की जा रही है। कल्याणकारी योजनाओं का संचालन ठीक प्रकार से नहीं किया जा रहा है। कहा कि मांगों पर कार्यवाही न होने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। प्रदर्शन में सज्जन लाल टम्टा, रंजीत दास, सुनीता टम्टा, भीम कुमार आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें