फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमए की कक्षाओं का संचालन शुरू कराने की मांग 

Tue, 18 Jul 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
कपकोट महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते छात्र नेता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 राजकीय महाविद्यालय कपकोट में स्वीकृति के बाद भी एमए की कक्षाओं का संचालन शुरू नहीं हुआ है। इससे गुस्साए छात्र नेताओं ने मंगलवार को प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने इसी सत्र से स्वीकृत विषयों की कक्षाओं का संचालन शुरू नहीं करने पर क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

 
ज्ञापन में छात्र नेताओं ने कहा कि पिछले वर्ष एमए में हिंदी, संस्कृत, गृह विज्ञान, चित्रकला, इतिहास और राजनीति शास्त्र विषयों को स्वीकृति मिली थी। स्वीकृति मिलने के बावजूद इस सत्र में भी स्वीकृत विषयों का संचालन नहीं किया जा रहा है। इससे छात्र-छात्राओं को स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए बागेश्वर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

छात्र नेताओं ने कहा कि यदि स्वीकृत विषयों का इसी सत्र से संचालन नहीं किया गया तो क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व छात्र संघ सचिव प्रकाश जोशी, भरत कोरंगा, दीपक गोस्वामी, कमलेश गढ़िया, उमेश गढ़िया, सुंदर बिष्ट, नीरज, रंजना आदि छात्र-छात्राएं शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें