फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कमिश्नर से की क्षेत्र की समस्याओं के निदान की मांग

Sat, 16 May 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। जैसर के क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण कुमार ने मंडलायुक्त दीपक रावत को ज्ञापन दिया। उन्होंने मोटर मार्ग की सुविधा से वंचित ग्रामीणों की पीड़ा बताई। जल्द समस्याओं का निदान करने की मांग की।
विज्ञापन

लक्ष्मण कुमार ने बताया कि गांव में मोटर मार्ग नहीं होने से गामीणों काे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बताया कि क्षेत्र की लगभग 300 की आबादी तक अभी तक सड़क सुविधा नहीं पहुंच पाई है। ग्रामीणों को रोजाना पांच से छह किलोमीटर पैदल आवाजाही करनी पड़ती है। इसके कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवतियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ढुकरा-सेलकुना और सौल्याबजानी-मिजोलिया मोटर मार्ग निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए मोटर मार्ग निर्माण कार्य को जल्द स्वीकृति दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें