फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका छात्रावास सुचारु नहीं होने से छात्राओं को हो रही परेशानी

विज्ञापन
बागेश्वर महाविद्यालय में बालिका छात्रावास सुचारू कराने की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन देत - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बालिका छात्रावास सुचारु नहीं होने से छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वालीं छात्राएं छात्रावास के लाभ से वंचित हैं। छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन देकर जल्द छात्रावास को सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को एनएसयूआई के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष रुद्रा पांडेय के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन दिया। छात्रों ने कहा कि छात्रावास का भवन कई साल से बनकर तैयार है, लेकिन उसे सुचारु नहीं किया जा रहा है। पांडेय ने कहा कि महाविद्यालय में दूरस्थ गांवों से भी छात्राएं शिक्षा प्राप्त करने आती हैं। गरीब परिवार से आने वाली कईं छात्राएं महंगे किराए पर कमरा लेकर नहीं रह सकती हैं। छात्रावास की सुविधा नहीं होने से उनको महाविद्यालय में नियमित आने में भी दिक्कत हो रही है। छात्रों ने बालिकाओं की परेशानियों का संज्ञान लेकर जल्द छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर गणेश कुमार, दिव्यांशु कुमार, शिवा कुमार, हिमानी पांडेय, ज्योति पांडेय, भावना बिष्ट, पिंकी कनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें