बागेश्वर में डीएम रंजना राजगुरु को पत्र सौंपते ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू। संवाद न्यूज एजेंस
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने ग्रामीण जैविक विक्रय केंद्र को प्रत्येक महीने साप्ताहिक हाट बाजार की तरह खोलने की मांग की है।
सोमवार को ब्लॉक प्रमुख दानू ने डीएम रंजना राजगुरु को पत्र सौंपकर कहा कि कपकोट ब्लॉक का अधिकांश क्षेत्र उच्च हिमालयी क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है। यहां पर कृषि, बागवानी, उद्यान, फल, फूल, सब्जी, दालें, मसाले और अन्य उत्पाद होते हैं। कहा कि स्थानीय काश्तकारों और प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए बाजार के साथ जोड़ना आवश्यक है।
बाजार न मिलने से काश्तकारों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि काश्तकार और प्रवासियों के हितों को देखते हुए ब्लॉक परिसर में प्रत्येक महीने ग्रामीण जैविक उत्पाद विक्रय केंद्र को साप्ताहिक हाट बाजार की तरह खोला जाए। जिला योजना से जैविक ग्रामीण उत्पाद केंद्रों के जीर्णोद्धार और सुदृढ़ीकरण करने के साथ नए हाट और ग्राहकों के लिए पार्किंग निर्माण को लेकर 45 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने की मांग की।