फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बालिका का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की मांग

विज्ञापन
बागेश्वर में एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्वाड़ ग्राम पंचायत निवासी गरीब विधवा महिला की बेटी का अब तक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन सका है। बुधवार को कांग्रेसियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द प्रमाण पत्र बनवाने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीएम योगेंद्र सिंह से मिले। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि ग्वाड़ गांव की तारा देवी की विधवा हैं और उनकी आर्थिक हालत दयनीय है। उनके चार छोटे बच्चे हैं। जिनमें से नेहा सुन, बोल नहीं सकती। उन्होंने बालिका का दो सप्ताह के भीतर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की मांग की। इस दौरान बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत, राजेंद्र पांडेय, अर्जुन देव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें