फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शिक्षकों की नियुक्तियों पर रोक हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अशासकीय विद्यालय प्रबंध समिति एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालयों की स्थिति पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक हटाने की मांग की।बुधवार को इंटर कालेज शामा के प्रबंधक भवान सिंह कोरंगा की अध्यक्षता में हुई बैठक में समितियों के सदस्याें ने भाग लिया। वक्ताओं ने अशासकीय विद्यालयों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार की ओर से उन्हें शिक्षकों के वेतन के अतिरिक्त कोई ग्रांट नहीं दी जाती है। भवन जीर्ण-क्षीर्ण अवस्था में है। लंबे समय से सरकार के नियुक्तियों पर रोक लगाने के कारण विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पा रही है। वक्ताओं ने जल्द रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की अनुमति देने, विद्यालयों में भवनों, शौचालय, फर्नीचर आदि की व्यवस्था के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर सुरेश कांडपाल, दीपक पाठक, चंचल रैखोला, बीसी जोशी, कैलाश अंडोला, गिरीश टंगडिया, प्रशांत नगरकोटी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें