फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: खतरनाक ड्राइविंग पर बाइक सीज, चालक का 18 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस ने खतरनाक ड्राइविंग कर कर्मचारी के लिए खतरा बनने वाले दोपहिया चालक को गिरफ्तार किया। वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि पुलिस चेकिंग अभियान चल रही थी। इसी दौरान दोपहिया पर तीन सवारी बैठकर जाती दिखी। चालक वाहन को खतरनाक तरीके से चला रहा था। पुलिस ने उसे रोकना चाहा तो वह भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान बाइक सिपाही से टकरा गई, गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। तत्काल बाइक चालक पंकज नाथ को पुलिस ने गिरफ्तार किया। चालक बिना हेलमेट था और उसके पास लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोतवाली लाई और 18 हजार रुपये का चालान भी काटा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें