फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग

Sat, 04 Oct 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज भेटा में शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की शिक्षा पर असर पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग पर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। एक सप्ताह के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे भेटा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि राइंका भेटा में भौतिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र विषय में प्रवक्ता और सामाजिक विज्ञान विषय के सहायक अध्यापक का पद रिक्त है।
शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त होने से विद्यालय में अध्ययनरत 160 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षकों की कमी से कई विषयों में कोर्स पूरा नहीं हो पा रहा है। इस मौके पर रेखा देवी, ज्योति देवी, त्रिवेंद्र कुमार, नीरू भट्ट, कंचन जोशी, गोविंदी देवी, दीपा देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें