बागेश्वर के पंडित बीडी पांडेय परिसरमें निदेशक को ज्ञापन देते विद्यार्थी। संवाद
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर के विद्यार्थियों ने परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि विस्तारित करने की मांग की है। सोमवार को विद्यार्थियों ने निदेशक के माध्यम से एसएसजे विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजा। विद्यार्थियों ने कहा कि अब तक ज्यादातर विद्यार्थी परीक्षा फाॅर्म नहीं भर सके हैं। वेबसाइट में दिक्कत आने से भी फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। ऐसे में स्नातक के तीसरे, पांचवें और स्नातकोत्तर के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित की जानी चाहिए। निदेशक डॉ. कमल किशोर ने बताया कि पांच दिसंबर तक परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि निर्धारित है। इस मौके पर छात्रसंघ सचिव ललित कुमार, पंकज कुमार, नीरज जोशी, मयंक धौनी, दिवाकर तिवारी आदि मौजूद रहे।