फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: हल्द्वानी की तर्ज पर गरुड़ से भी कबाड़ हटाने की उठी मांग

Sat, 22 Aug 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। स्वच्छ भारत अभियान और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के दावों के बीच गरुड़ और ऐतिहासिक बैजनाथ क्षेत्र में सड़कों किनारे फैला कबाड़ गंभीर समस्या बन गया है। हल्द्वानी नगर निगम के रिहायशी क्षेत्रों से कबाड़ के भंडारण को शहर की सीमा से बाहर करने के आदेश के बाद अब गरुड़ में भी ऐसी ही व्यवस्था लागू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है।हाईकोर्ट के अधिवक्ता डीके जोशी ने हल्द्वानी के आदेश का हवाला देते हुए नगर पंचायत को कबाड़ को नगर क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित करने का सुझाव दिया है। विश्व प्रसिद्ध बैजनाथ धाम के मुख्य प्रवेश द्वार, सिविल सोसायटी पुस्तकालय, पुरानी बाजार और गोलज्यू मार्केट जैसे प्रमुख स्थानों पर जमा कबाड़ से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक तरफ बैजनाथ धाम को भारतमाला प्रोजेक्ट से जोड़कर सौंदर्यीकरण की योजना बन रही है, वहीं प्रवेश द्वार पर लगा गंदगी का ढेर क्षेत्र की छवि को धूमिल कर रहा है।
विज्ञापन

ईओ, धीरज कांडपाल ने कहा कि बैजनाथ मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर कबाड़ के भंडारण की कतई अनुमति नहीं है। यदि वहां बेतरतीब तरीके से कबाड़ जमा किया जा रहा है तो उसे तत्काल हटाया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत जल्द ही विशेष अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें