फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बदियाकोट के भगवती मंदिर के पुनर्निर्माण की उठाई मांग

Wed, 21 Oct 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बागेश्वर। कपकोट तहसील के बदियाकोट स्थित प्रसिद्ध आदि शक्ति मां भगवती मंदिर में दैवीय आपदा और अग्निकांड की वजह से जलकर स्वाह हुए प्राचीन मंदिर के पुनर्निर्माण और क्षति के आकलन को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र क्षति का आकलन तैयार कर शासन को भेजने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि पारंपरिक काष्ठ कला शैली और हूण स्थापत्य कला का बेजोड़ उदाहरण यह प्राचीन मंदिर कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में अपने अनूठे स्वरूप के लिए प्रसिद्ध था। यह मंदिर मानस खंड मंदिर माला मिशन का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां मां भगवती के साथ हूण देवता और लाटू देवता की भी पूजा की जाती है। मंदिर कमेटी और तीनों ग्राम सभाओं के ग्रामीणों के अनुसार, अग्निकांड में मंदिर के साथ-साथ वहां चढ़ावे, सोने-चांदी के आभूषणों और हजारों घंटियों समेत लगभग तीन से चार करोड़ रुपये की क्षति हुई है। शिष्टमंडल ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं और आचार संहिता कभी भी लग सकती है, इसलिए कार्यदायी संस्था से यथाशीघ्र एस्टीमेट तैयार करवाकर शासन को भेजा जाए। इस दौरान पूर्व प्रधान महेश दानू, सोनू दानू, नरेंद्र बिष्ट और गजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



पूजा-अर्चना के बाद मलबे को हटाने का कार्य शुरू
बीते 16 अक्तूबर को आग लगने से पूरी तरह राख हुए बदियाकोट के भगवती मंदिर के पुनर्निर्माण की दिशा में अब धरातल पर काम शुरू हो गया है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढि़या की पहल पर मंगलवार को मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद मंदिर के जले अवशेषों और मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भरत दानू ने कहा कि आपदा के बाद भी लोगों की अटूट आस्था मां भगवती पर बनी हुई है और अब जनता और सरकार के सहयोग से यहां एक भव्य व दिव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


कोट
बदियाकोट में मां भगवती का एक भव्य और दिव्य मंदिर पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 1.18 करोड़ रुपये की राशि से कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है और निर्माण कार्य में धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। गत दिनों सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने मंदिर को भव्य रूप से पुनर्जीवित करने का पूरा आश्वासन दिया था, और अब उसी के अनुरूप तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

- सुरेश गढि़या, विधायक, कपकोट


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें