फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कर्णप्रयोग-गरुड़ रेल लाइन और चौखुटिया मोटर मार्ग की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा गरुड़ क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

मेलाडुंगरी हेलीपैड पर लोगों ने विधायक कुमार को लोगों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं की जानकारी दी। रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का गरुड़ तक विस्तार करवाने के लिए सरकार तक बात पहुंचाने को कहा। बताया कि रेल लाइन बनने से क्षेत्र का पर्यटन बढ़ जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से लंबे समय से प्रस्तावित गरुड़-चौखुटिया सड़क का निर्माण करवाने की भी मांग उठाई। विधायक ने आश्वस्त किया कि वह इन समस्याओं को विधानसभा सत्र में उठाएंगे और सीएम पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर इनके निदान की मांग उठाएंगे। इस मौके पर जिपं सदस्य भाष्कर बोरा, दीवान सिंह नेगी, मोहन सिंह, अंकित जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें