फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पगना में बन रहे ट्रंचिंग ग्राउंड की निविदा निरस्त करने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। पगना के खोला तोक में बन रहे ट्रंचिंग ग्राउंड के निर्माण का विरोध तेज होने लगा है। ग्रामीण ट्रंचिंग ग्राउंउ की निविदा निरस्त करने और अन्यत्र इसका निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं।
मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड के समीप प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य जेठाई गोपा धपोला का भी ग्रामीणों को समर्थन मिला। ग्रामीणों का कहना है आबादी और सरयू नदी के समीप कूड़ा निस्तारण स्थल बनाने का लंबे समय से विरोध किया जा रहा है। बावजूद इसके प्रशासन अनदेखी करने पर तुला हुआ है। ग्रामीणों की मर्जी के बिना जबरन गांव में ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं बनने दिया जाएगा। जिपं सदस्य धपोला ने कहा कि गांव वालों की मर्जी के बिना प्रशासन को इस तरह के कदम नहीं उठाने चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में गीता देवी, शीला देवी, साक्षी देवी, मोनिका, किरन ,इंदू देवी, पुष्पा देवी, भारती देवी, दया देवी, ममता देवी, रधुली देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राकेश नेगी ने जिला मुख्यालय में डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों ने कई बार ज्ञापन दिए। पिछले साल 15 दिसंबर से आंदोलन भी शुरू किया गया था। तब प्रशासन ने 10 दिन में समाधान करने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त करवाया था। बाद में न तो कोई जवाब दिया और ना ही मामले का हल निकाला। कहा कि अगर ट्रंचिंग ग्राउंड के टेंडर निरस्त नहीं किए गए तो 17 फरवरी को डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें