कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्याएं सीएमओ बीडी जोशी के सामने उठाते ब्लॉक प्रमुख गोव
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में डॉक्टर नियुक्त करने की मांग की है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी को उनके द्वारा दिए पत्र में कहा गया है कि अस्पताल डॉक्टर और स्टॉफ की कमी से जूझ रहा है। लंबे समय से अस्पताल में फिजिशियन, शल्यक, आर्थोपेडिक सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, एक्से-रे तकनीशियन, नर्सिंग स्टाफ के पद रिक्त हैं। बड़ी आबादी वाले कपकोट क्षेत्र में डॉक्टर नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छोटी सी बीमारी के इलाज के लिए भी उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल आना पड़ता है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की कोई व्यवस्था नहीं है। गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए बागेश्वर आना पड़ रहा है। दानू ने बताया कि सीएमओ ने अस्पताल में आउटसोर्सिंग के जरिए खाली पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन दिया है।