फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दुदिला-बाड़ीखेत सड़क पर डामरीकरण कराने की मांग

Thu, 26 Jun 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र की दुदिला-महरपाली-बाड़ीखेत सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क के चार किमी हिस्से पर अब तक डामरीकरण नहीं किया गया है। बारिश होने के कारण सड़क पर वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द सड़क में सोलिंग और डामरीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जर्नाजन लोहनी के नेतृत्व में दिए गए ग्रामीणों ने बताया कि आठ किमी सड़क का निर्माण साल 2015 में हो गया था। 2021 में चार किमी में डामरीकरण किया गया, बाकी चार किमी सड़क बदहाल है। सड़क किनारे निकास नालियां नहीं बनी हैं। कलमठ नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर ही बहता है। ऐसे में सड़क में चलना मुश्किल हो जाता है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पूर्व में तीन-चार बार इस मामले को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं, अब तक समस्या जस की तस है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क पर डामरीकरण कराने की मांग की। इस मौके पर नंद किशोर जोशी, जनार्दन लोहनी, मोहन जोशी, कैलाश जोशी, हरीश जोशी, गिरीश चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें