फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पूर्व छात्र नेता से मारपीट के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Wed, 05 Nov 2025 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। संघर्ष वाहिनी ने पूर्व छात्रसंघ सह सचिव अंकुर उपाध्याय के साथ हुई मारपीट में हल्की धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। वाहिनी के पदाधिकारियों ने नगर कोतवाल से मिलकर मामले में ठोस कार्रवाई करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन




बुधवार को वाहिनी के सदस्य जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में गांधी पार्क पर सांकेतिक धरना देने जा रहे थे। इस दौरान सदस्यों ने कोतवाल अनिल उपाध्याय से मुलाकात कर बताया कि नगर में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। पूर्व छात्र नेता पर जानलेवा हमला किया गया लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने मामले में उचित धाराएं भी नहीं लगाई हैं। कहा कि उपाध्याय की हालत गंभीर है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
अध्यक्ष जोशी ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक अन्य आरोपी का नाम दिया गया है। कोतवाल ने मामले में ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इसके चलते फिलहाल सांकेतिक धरना टाल दिया है। अगर पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता के अनुसार कार्रवाई नहीं की तो संघर्ष वाहिनी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
विज्ञापन

कोतवाल उपाध्याय ने बताया कि मामले में केस दर्ज करने के बाद साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। विवेचना के आधार पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहां पर सुनील पांडेय, नवीन बिष्ट, पंकज परिहार, विनोद थापा, नागेंद्र मनवाल, विजय परिहार, संजय उपाध्याय, संजय कुमार, मौली थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें